About Us
वैदिक अमिताचार्य का जन्म राजस्थान राज्य की राजधानी जयपुर जिले के चौमूं नगर में 15 अक्टूबर 1996 को भारद्वाज गोत्रीय गौड़ ब्राह्मण परिवार में हुआ।8 वर्ष की अवस्था में उपनयन संस्कार से उपनीत होकर यजुर्वेदीय वैदिक शिक्षा का अध्ययन कर सन 2012 में स्वर्णपदक से सम्मानित हुए। आपने जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय से शास्त्री, शिक्षाशास्त्री, वेदाचार्य आदि विविध उपाधियां प्राप्त की एवं 16 वर्ष की अवस्था में आपने पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्रीमज्जगद्गुरु अग्रपीठाधीश्वर डॉ राघवाचार्य जी महाराज रैवासा धाम से भागवतीय दीक्षा ग्रहण कर उन्हीं के सान्निध्य में प्रथम श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन किया उसके उपरांत भारत के विविध नगरों में भागवत कथा, रामकथा, भक्तमाल कथा और भी अन्यान्य पुराणों की कथा आपके श्रीमुख से निःसृत हुई कथा यात्रा की इस परम् पावन श्रृंखला में अब तक आपके द्वारा सनातन धर्म संरक्षण हेतु वैदिक धर्म संस्थापनार्थ शताधिक कथाएँ सम्पन्न हो चुकी हैं। आपने वेद के साथ साथ वेदाङ्ग ज्योतिष का भी अध्ययन किया हैं जिससे आप ज्योतिषीय समाधान के द्वारा भी लोकहितार्थ कार्य कर रहे हैं।